साबुन से कैसे प्रेगनेंसी चेक करें?HealthPlanet

Posted on Thu 13th Oct 2022 : 12:30

साबुन से घर में प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे करें?
साबुन प्रेगनेंसी टेस्ट की परिभाषा क्या है?

सोप प्रेगनेंसी टेस्ट में साबुन के पानी और यूरिन के साथ गर्भावस्था की जांच की जाती है। इस टेस्ट के लिए साबुन का पानी घर में आसानी से बनाया जा सकता है। इसी वजह से इसे गर्भावस्था जांचने के सबसे आसान तरीकों में गिना जाता है। यह घरेलू प्रेगनेंसी टेस्ट किफायती होता है और इसे जितनी बार चाहें उतनी बार कर सकती हैं। हां, यह टेस्ट किसी भी तरह से मेडिकली प्रमाणित नहीं है। इसे महिलाएं अपने गर्भधारण के समय को रोचक बनाने के लिए कर सकती हैं।
गर्भावस्था की पुष्टि के लिए साबुन प्रेगनेंसी टेस्ट करने का सही समय क्या है?

गर्भावस्था के दौरान शरीर में एक तरह का हॉर्मोन बनने लगता है, जिसे एचसीजी (HCG) हॉर्मोन कहा जाता है। समय के साथ गर्भवती के शरीर में इस हॉर्मोन की मात्रा बढ़ने लगती है। इसका प्रभाव सबसे ज्यादा रातभर के रूके हुए यानी सुबह के पहले यूरिन में होता है। इसी वजह से गर्भावस्था की जांच सुबह के पेशाब से करने की सलाह दी जाती है (1)।

इस टेस्ट को गर्भधारण करने के संकेत मिलने के 10 दिन बाद ही करें। दरअसल, 10 दिन के बाद ही शरीर में एचसीजी हार्मोन की मात्रा बढ़ती है और प्रेगनेंसी टेस्ट सही आ सकता है (2)। इसका परिणाम कितना सटीक हो सकता है, इसकी जानकारी हम नीचे देंगे।
साबुन के साथ प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी?

साबुन की मदद से घर में गर्भावस्था की जांच करने के लिए नीचे बताई गई चीजों की जरूरत पड़ेगी :

एक साबुन का टुकड़ा
पानी
सुबह के यूरिन का सैंपल
दो प्लास्टिक के कप

साबुन प्रेगनेंसी टेस्ट करने का तरीका

नीचे बताई गई विधि से घर में साबुन से गर्भावस्था की जांच आसानी से की जा सकती है।

सबसे पहले साबुन को पानी में घोलें और साबुन का झाग वाला पानी तैयार करें।

अब एक प्लास्टिक के कप में सुबह का यूरिन डालें।

इसके बाद दूसरे प्लास्टिक के कप में साबुन का पानी डालें।

फिर उस साबुन वाले कप में यूरिन मिलाएं।

इस सॉल्यूशन में यूरिन की मात्रा साबुन के पानी से ज्यादा होनी चाहिए। साबुन के पानी और यूरिन का अनुपात 1:3 होना चाहिए।

अब इसमें होने वाले बदलाव को ध्यान से देखें, जिससे इसका परिणाम पता चलेगा।

अगले भाग में आप जानेंगे कि इस टेस्ट के परिणाम को किस तरह से समझा जा सकता है।
साबुन प्रेगनेंसी टेस्ट के परिणाम

माना जाता है कि यूरिन में मौजूद एचसीजी हॉर्मोन और साबुन के पानी दोनों के संपर्क में आने से केमिकल रिएक्शन होता है, जिससे गर्भावस्था का पता लगाया जा सकता है। इस सोप प्रेगनेंसी टेस्ट के परिणाम को समझना बहुत आसान है। इसे नीचे बताए गए तरीके से समझा जा सकता है :

पॉजिटिव साबुन प्रेगनेंसी टेस्ट : अगर परिणाम पॉजिटिव हैं यानी आप गर्भवती हैं, तो साबुन में और झाग बनने लगेगा और उसका रंग हल्का हरा व नीला हो जाएगा।

नेगेटिव साबुन प्रेगनेंसी टेस्ट : अगर परिणाम नेगेटिव है यानी आप गर्भवती नहीं है, तो साबुन और यूरिन के सलूशन में कोई बदलाव नहीं आएगा।

साबुन से किया गया प्रेगनेंसी टेस्ट कितना सही होता है?

सोप प्रेगनेंसी टेस्ट के परिणाम कितने सटीक होते हैं, इसके बारे में कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है। इस टेस्ट को लेकर कोई विश्वसनीय वैज्ञानिक शोध नहीं किया गया है। इस कारण इसे गर्भावस्था जांचने का एक भरोसेमंद तरीका नहीं माना जा सकता। हम ये ही सलाह देंगे कि अगर ऐसा लग रहा है कि आप गर्भवती हैं, तो किसी विश्वसनीय टेस्ट का सहारा लें। घरेलू प्रेगनेंसी टेस्ट पर भरोसा करने की जगह एक बार डॉक्टर से बात करके जरूरी कदम उठाएं। यह एक स्वस्थ गर्भावस्था के लिए जरूरी है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info